BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदर नगर के सौरभ ठाकुर ने जीता प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव !


हिमाचल प्रदेश में आज युवा कांग्रेस के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमे जोगिंदर नगर ब्लॉक युवा  कांग्रेस के सौरभ ठाकुर सबसे युवा उम्मीदवार बनकर विजयी हुए हैं।

उन्होंने 20 वर्ष की आयु में ही विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 451 से मात दी इसी शिकस्त के साथ ही सौरभ ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष बनकर उभरे हैं। युवा कांग्रेस में सबसे कम आयु में ये कीर्तिमान स्थापित करने वाले वो पहले युवा भी बन चुके हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

Comments