BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

खङीहार और लांगणा के लोगों ने जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का काफिला रोककर बताई अपनी समस्याएं! मंत्री ने दिए अधिकारियों को तुरंत समस्याएं निपटाने के आदेश!


लांगणा:- 
 जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के जिला कांगड़ा से अपने घर की और आने की खबर  सुनते ही मंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई | जल शक्ति , कृषि एवं बागवानी तथा राजस्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह जी का लोगों ने जगह-जगह बैजनाथ से लेकर लगभग लडभड़ोल , खद्दर , लांगणा , कोटला आदि स्थानों में  जोरदार स्वागत किया | रात के अंधेरे में मंत्री जी का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया तथा अपने -अपने  क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत करवाया | खड़ीहार तथा लांगणा के लोगों ने  भी रात के अंधेरे में करवाड़ा में मंत्री का काफिला रोककर उनको अपनी समस्याओं से अवगत करवाया तथा उन्होंने उसी समय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को निपटाने के शीघ्र सख्त आदेश दिए | वार्ड पंच अंकुश शर्मा , वार्ड पंच राजेश कुमार सकलानी , सुनील कुमार , संजय कुमार , पवन कुमार ,  चतर सिंह , सुदेश कुमार , मनोहर लाल , सतीश कुमार शर्मा , शुभम राणा , मेहर चंदेल , दान सिंह ,  लोगों ने समस्याओं के निपटारे के लिए मंत्री महोदय का धन्यवाद किया है | LADBHAROLNEWS.COM के लिए लांगणा से पत्रकार राजमल राणा की रिपोर्ट! धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

Comments