BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भडोल की तुलाह पंचायत के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ की गई बुरी तरह से मारपीट।

लड भडोल की तुलाह पंचायत के पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के साथ की गई बुरी तरह से मारपीट। बुरी तरह से हुआ ज़ख्मी।  


वीरवार 23मई 2019 को लड भडोल की तुलाह पंचायत में कुछ लोगो ने  पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी दीप कुमार के साथ हुई कहा सुनी के बाद पिटाई कर दी । उसे बुरी तरह से पीटा गया है जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है ।
उसे CHC LAD BHAROL


में प्राथमिक  उपचार के बाद टांडा मैडिकल अस्पताल में रैफर कर दिया गया है ।
यह मामला जोगिन्द्रनगर थाने में दर्ज हो गया है और मामले की जॉच जारी है ।वैसे तो हमारे लड भडोल के लोग  शांतिप्रिय है । परंन्तु पिछले कुछ वर्षों से कुछ नीच मानसिकता वाले  अराजक तत्व गुंडागर्दी कर रहे हैं । इन पर नकेल कसना लाजमी है ।
Ladbharolnews.com पुलिस से  और प्रशासन से गुजारिश करता है कि  इस मामले की निष्पक्ष जांच  हो, आरोपी को दंड मिले और निरपराध को न्याय ।

Comments

  1. गुंडागर्दी नहीं चलेगी

    ReplyDelete
  2. जियो और जीने दो

    ReplyDelete
  3. यह जो दादागिरी करने वाले लोग हैं इन पर इस तरह से नकेल कसी जाए कि इन्हें अपनी दादी याद आ जाए

    ReplyDelete
  4. Yr sale bhadve. Inhone pure ilake me gnd dala he. Inki karvanu nhi blki. inke hath per lad do taki puri life apni krni me pchataye..

    ReplyDelete

Post a Comment