BREAKING NEWS:

दूसरा समर मेला 2026 🌸

Image
आज दूसरा समर मेला 2026 लडभड़ोल  ग्वाला मे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, रीना, पूनम एवं शमा, लडभड़ोल पंचायत प्रधान, वार्ड पंच ग्वाला, नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। मेले में बच्चों और माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खुशनुमा माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। 🌸🎉  

लड भड़ोल महाविद्यालय की छात्रा पल्लवी ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में प्राप्त किया दसवां स्थान, महाविद्यालय ने किया सम्मानित


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की प्रतिभाशाली छात्रा पल्लवी, सुपुत्री श्री संजय कुमार व श्रीमती अंजू देवी, निवासी गांव ऊटपुर, ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी द्वारा घोषित बैचलर ऑफ आर्ट्स परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में 22 जून 2026 को महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रा पल्लवी को सम्मानित करते हुए उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की गई।महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने पल्लवी को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पल्लवी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी पल्लवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा महाविद्यालय द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन को दिया।


Comments