BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

महिला मंडलों का दमदार प्रदर्शन: शक्ति ने मटका फोड़ा, जिमजिमा ने चेयर रेस व मटका दौड़ में मारी बाज़ी* *राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर


जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल –राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में महिलाओं के लिए आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आज उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मेला परिसर में आयोजित मटका फोड़, चेयर रेस तथा मटका दौड़ प्रतियोगिताओं में महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल शक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि चेयर रेस और मटका दौड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल जिमजिमा ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही महिला मंडलों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकनाटी में भी प्रतिभागियों ने पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में पट्ट महिला मंडल प्रथम, भराडू महिला मंडल द्वितीय तथा अपर आरठी महिला मंडल तृतीय स्थान पर रहे।

मेले में आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने न केवल महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि आपसी सहयोग, सांस्कृतिक समृद्धि और खेल भावना को भी सशक्त किया। आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।






Comments