BREAKING NEWS:

जोगिंदर नगर को आने वाले समय में जड़ी बूटी हब बनाया जाएगा : गुरु शरण परमार क्रमिक अनशन 39वें दिन भी जारी l

Image
  जोगिंदर नगर को आने वाले समय में जड़ी बूटी हब बनाया जाएगा : गुरु शरण परमार  क्रमिक अनशन 39वें दिन भी जारी l  क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र जोगिंदर नगर जो कि हर्बल गार्डन में स्थित एक ऐसा संस्थान है जो कि आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने के लिए उपयोग में आने वाली करीब 170 किस्म की जड़ी बूटीयों को उगाने के लिए प्रेरित करता है l यह संस्थान जो जोगिंदर नगर में स्थित है यह जोगिंदर नगर सहित पूरे हिमाचल और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे सात राज्यों को यहाँ से जड़ी बूटी उगाने का प्रशिक्षण, प्रयोगशाला से पास किये हुए उन्नत किस्म के बीज व नर्सरी उपलब्ध करवाए जाते हैं l जिन जड़ी बूटीयों के उगाने में सरकार सब्सिडी देने की योजना बनाती है वह भी किसानों को इसी संस्थान के माध्यम से पहुंचाई जाती है l यह जानकारी देते हुए RCFC बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि जल्दी ही सारा मसला होने की उम्मीद है और यह संस्थान फिर से केंद्रीय ग्राँट पाकर कार्य करना शुरू कर देगा और किसानों को मिलने वाली हर तरह की सुविधा जो कि फिलहाल स्थगित चली हुई थी फिर से सुचारु हो...

🎒 भगेहड़ लंगेसर स्कूल में मनाया गया बैग फ्री डे


लडभडोल( मिंटू शर्मा) 
भगेहड़ लंगेसर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेहड़ लंगेसर में बैग फ्री डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत पाठशाला परिसर की साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में प्रवक्ता लेखराज और प्रवक्ता शारीरिक राजेश ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। बालवीर टीजीटी मेडिकल तथा श्रीमती अंजिला बरवाल ने भी बच्चों को आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुर्सी दौड़, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बैग फ्री डे के महत्व पर प्रकाश डाला







Comments