BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

खुशखबरी! लड भङोल के तुलाह गांव के विजय का गाना हुआ यूट्यूब पर रिलीज ! जोगिंदर नगर के प्रधान संसार चंद (निचला गरोङु) ने रीलिज किया तुलाह निवासी विजय का एक सॉन्ग वीडियो "नाटी MASHUP"!

खुशखबरी!  लड भङोल के तुलाह गांव के विजय का गाना हुआ यूट्यूब पर रिलीज ! जोगिंदर नगर के प्रधान संसार चंद (निचला गरोङु) ने रीलिज किया तुलाह निवासी विजय का एक सॉन्ग वीडियो "नाटी MASHUP"!


जी हां दोस्तों, जोगिंदर नगर के प्रधान संसार चंद (निचला गरोङू) ने ओम प्रोडक्शन के बैनर तले एक सोंग वीडियो रिलीज किया है और इस सॉन्ग वीडियो का नाम है "नाटी मैश अप्प"! सॉन्ग वीडियो के गायक हैं लड भङोल क्षेत्र के तुलाह निवासी विजय। इस वीडियो में लड भङोल क्षेत्र के कथोण गांव के चंद्रमणि अदाकारी करते हुए नजर आ रहे हैं।



यह वीडियो ओम बैनर के प्रोडक्शन तले रीलिज हुआ है।

लड भङोल के तुलाह गांव के निवासी विजय कुमार  और कथोण के चंद्रमणि  तथा जोगिंदर नगर के निचला गरोङू के प्रधान संसार चंद ने जनता से अपील की है की वह वीडियो को देखें और लाइक और सब्सक्राइब करें।



LADBHAROLNEWS.COM इस वीडियो के रिलीज होने पर ओम प्रोडक्शन तथा स्थानीय कलाकारों विजय और चंद्रमणि को मुबारकबाद देता है।

LADBHAROLNEWS.COM का जनता से निवेदन है कि अधिक से अधिक वीडियो को देखें। लाइक,शेयर और सब्सक्राइब करें और इन युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं। धन्यवाद।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111






Comments