BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

चौन्तड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित, एंटी चिट्टा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान


जोगिंदर नगर, 23 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौन्तड़ा में आज पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में चौन्तड़ा ब्लॉक के नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना तथा पंचायत स्तर पर नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-मंडल पुलिस अधिकारी पधर, थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ आज युवाओं एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है और समुदाय के सहयोग से इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायतों से अपने गांवों को चिट्टा मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

थाना प्रभारी जोगिन्द्रनगर निरीक्षक सकिनी कपूर ने कहा कि जोगिन्द्रनगर क्षेत्र को एंटी चिट्टा अभियान में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें तथा प्रत्येक पंचायत में नशे के विरुद्ध सतत जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और समय पर सूचना ही चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है।

सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा नशा उन्मूलन एवं एंटी चिट्टा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में एंटी चिट्टा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी पहल बताया।




Comments