BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल स्कूल में कशिका का हुआ भव्य स्वागत!


 

लडभड़ोल, 29 जनवरी (मिंटू शर्मा): राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की कशिका का  शिमला में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में शामिल होने के बाद बुधवार को वापस अपने स्कूल पहुंची। स्कूल पहुंचने पर कशिका का स्वागत किया गया और परेड में शामिल होने के लिए बधाई भी दी। कशिका दरडेरा गांव की निवासी हैं। श्री दीप कुमार और श्रीमती पुण्य देवी कि सपुत्री है।

प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी राकेश बरवाल और श्रीमती अनीता भारद्वाज ने  कशिका का गर्मजोशी से स्वागत किया।  प्रधानाचार्य ने NSS प्रोग्राम ऑफिसर राकेश बरवाल  को साधुवाद देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़े हर्ष व गर्व का विषय है ।इस उपलब्धि के  लिए हम कशिका व इसके माता-पिता सभी टीचर व प्रधानाचार्य व NSS  प्रोग्राम ऑफिसर सभी बधाई के पात्र है





Comments