BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गांव चकरोड में देर रात अचानक आग की घटना पेश आई हैं।


लडभड़ोल(  मिंटू शर्मा) क्षेत्र के गांव चकरोड में देर रात अचानक आग की घटना पेश आई हैं। जानकारी के अनुसार गांव चकरोड में मान सिंह,कश्मीर सिंह,दान सिंह,संजय कुमार की चार कमरों वाली गौशाला जलकर राख हो गई है। पीडितों के अनुसार जब वह रात को सोऐ हुए तो,स्थानीय लोगों ने आग की लपटे उड़ती देखी तो,परिवार को सूचित किया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इस गौशाला की आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जहां गौशाला में रखी इमारती लकड़ी सहित घास आग के भेटं चढ़ गई हैं। गौशाला में बंदी मवेशियों को भी स्थानीय ग्रामीण की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। बता दें कि चार कमरों वाली संयुक्त गौशाला में स्लेटपोश और टीन की चादरे भी आग की भेटं चढ गई हैं। जहां पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जहाँ लडभड़ोल तहसीलदार उर्मिला सुमन ने राजस्व अधिकारियों और खद्दर पंचायत प्रतिनिधियो के साथ मौके पर आकर घटना स्थल का जायजा भी लिया गया हैं।






Comments