BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भड़ोल महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई व ईको क्लब द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन



लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना और ईको क्लब के सौजन्य से एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में स्वच्छता व सफाई सबन्धी अभियान चलाया। इस आयोजन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी श्री संजीव कुमार के सम्बोधन के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर तथा पानी की टंकियों की साफ़ सफाई की। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वयं रिफ्रेशमेंट बनाई और सबको वितरित की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार व सेवा की भावना का विकास करना है। 


उन्होंने बताया कि सेवा भाव एक तरफ जहाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करता है वहीं दूसरी तरफ समाज के लिए अच्छे नागरिक तैयार करते हुए शिक्षा के उद्देश्य को भी पूरा करता है।  इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।




Comments