BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ प्रीति के वक्तव्य से हुई।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय  महाविद्यालय लड़ भड़ोल में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ प्रीति के वक्तव्य से हुई, जिसमें उन्होंने सभी विद्यार्थियों का अधिक से अधिक संख्या में रेड रिबन क्लब के साथ जुड़ने का आवाहन किया। तत्पश्चचात रेड रिबन क्लब की प्रमुख सदस्या प्रो अनिता ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रेड रिबन क्लब व इसके अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से अवगत करवाया। तथा रेड रिबन क्लब द्वारा महाविद्यालय में भविष्य में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा संजीव कुमार जी ने मुख्यातिथि के तौर पर समस्त स्टाफ सदस्यों सहित शिरकत की। आज आयोजित पोस्टर मेंकिंग व स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिताओं में कुल 15 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें पोस्टर मेंकिंग बी ए द्वितीय वर्ष की मुस्कान प्रथम, बी ए तृतीय वर्ष की स्वाति द्वितीय तथा स्लोगन राईटिंग बी ए द्वितीय वर्ष पलक प्रथम व बी ए तृतीय वर्ष  की बबीता द्वितीय स्थान प्राप्त करने मे सफल रही ।















Comments