BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

खुड्डी स्कूल में आयोजित अंडर-14 बॉयज़ ज़ोनल टूर्नामेंट चौंतड़ा -II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर की शिरकत।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) 30 अगस्त 2024 को खुड्डी स्कूल में आयोजित अंडर-14 बॉयज़ ज़ोनल टूर्नामेंट चौंतड़ा -II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अवसर खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ओर उनके समर्पण को मान्यता देने का था। समारोह में उपस्थित होकर  खिलाड़ियों को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा और उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर और उनके प्रयासों की सराहना कर बहुत खुशी हुई।








Comments