BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जनसेवा की दृष्टि से नर्सिंग एक बेहतरीन व्यवसाय-कृष्ण कुमार शर्मा जोगिन्दर नगर स्थित जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज के कार्यक्रम में बोले एसडीएम


 जोगिन्दर नगर, 26 सितम्बर: एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि जनसेवा की दृष्टि से नर्सिंग एक बेहतरीन व्यवसाय है। इस प्रोफेशन के माध्यम से न केवल सीधे लोगों की सेवा करने का अवसर मिलता है बल्कि चिकित्सा संस्थानों में बीमारी से पीड़ित मरीजों को एक नया जीवन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एसडीएम आज जोगिन्दर नगर स्थित जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होने नर्सिंग कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों को भविष्य में पूरी कर्तव्य निष्ठा, समर्पण भाव एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि वे अपने प्रोफैशन में क्षमतावान बनें ताकि उन्हे कार्य निष्पादन में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही कहा कि वे नर्सिंग जैसे इस महत्वपूर्ण व्यवसाय में उन्हे मिलने वाले प्रत्येक कार्य को पूरी ऊर्जा एवं क्षमता के साथ पूरा करने का भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय में जहां रोजगार व स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं तो वहीं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के भी असीमित अवसर उपलब्ध हैं। उन्होने सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को सफल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
एसडीएम ने संस्थान द्वारा दी जा रही बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधा को भी सराहा। साथ ही उम्मीद व्यक्त की कि जहां संस्थान न केवल प्रशिक्षु विद्यार्थियों को वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार बेहतरीन प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है बल्कि यहां से प्रशिक्षित छात्राएं नर्सिंग जैसे महत्वपूर्ण व्यवसाय में सफलता के नये आयाम भी स्थापित करेंगी।
इससे पहले संस्थान के प्रबंधक डॉ. राकेश धरवाल ने एसडीएम का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर डॉ. पूजा धरवाल, संस्थान की प्रधानाचार्य छविता सहित अन्य स्टाफ  तथा संस्थान के प्रशिक्षु विद्यार्थी मौजूद रहे।




Comments