BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष स्वच्छता शिविर का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने किया। इस शिविर का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व सहायक प्रोफेसर अनीता ने किया, जिनकी देखरेख में स्वयंसेवकों ने पूरे कॉलेज परिसर, खेल के मैदान और आसपास के क्षेत्रों से झाड़ियों की छंटाई की और प्लास्टिक कचरा एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने श्रमदान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी स्वयंसेवकों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की।

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में रेड रिबन क्लब द्वारा स्व-स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में रेड रिबन क्लब द्वारा स्व-स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब संयोजिका प्रो. संगीता कुमारी के संबोधन के साथ हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व व तरीकों पर विस्तार से चर्चा व परिचर्चा में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीखा कि वे किस प्रकार व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता को अपना कर स्वस्थ रह सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने क्लब सदस्यों सहित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस दौर में स्वच्छता के क्षेत्र में व्यक्तिगत प्रयासों को सामूहिक सफलता में परिवर्तित करने की आवश्यकता है ताकि एक स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने इस मौके पर रेड रिबन

क्लब के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

Comments