BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में पी. टी. ए. की आम सभा की बैठक 22 सितंबर, 2023 को


राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी के सत्र 2023-24 के अंतर्गत पी. टी. ए. कार्यकारिणी का गठन 22 सितंबर, 2023 को आयोजित आम सभा की बैठक में तय किया जाएगा । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का आयोजन 22 सितंबर सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पी. टी. ए. कार्यकारिणी महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों व उनके माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । उन्होंने क्षेत्रवासियों को अभिभावक अध्यापक संघ के सहयोग से महविद्यालय व समस्त विद्यार्थियों के विकास के लिए काम करना अपनी प्राथमिक बताया। उन्होंने इस बैठक में भाग लेने के लिए सभी अभिभावकों से विशेष रूप से आग्रह किया है।

Comments