BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जोगिन्दर नगर उपमंडल के वर्षा प्रभावित परिवारों को वितरित की 96 राहत किट

 

जोगिन्दर नगर, 04 अगस्त: जोगिन्दर नगर उपमंडल के वर्षा प्रभावित परिवारों को आज मिनी सचिवालय परिसर जोगिन्दर नगर में 96 राहत किटों का वितरण किया गया। जिनमें पारिवारिक किट, आश्रय किट, स्वास्थ्य व सफाई तथा पीने के पानी की किट शामिल है।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन, शिमला तथा एमरी केयर इंडिया फाउंडेशन व हनी वैल कंपनी के माध्यम से जोगिन्दर नगर उपमंडल के वर्षा प्रभावित परिवारों को आज 96 राहत किटों का वितरण किया गया है। इन राहत किटों में वर्षा प्रभावित परिवारों को दो चादर, एक चटाई, एक मच्छरदानी, एक तिरपाल व रस्सी, स्वास्थ्य व सफाई संबंधी सामान तथा पीने के पानी की किट शामिल है वितरित की गई है।
एसडीएम ने आपदा की इस मुश्किल समय में जोगिन्दर नगर उपमंडल के वर्षा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए गैर सरकारी संस्था हिमाचल प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन, एमरी केयर इंडिया फाउंडेशन व हनी वैल कंपनी का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर मौजूद हिमाचल प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन शिमला के सचिव केवल राम सीरान्टा ने बताया कि एमरी केयर इंडिया फाउंडेशन व हनी वैल कंपनी के सहयोग से प्रदेश के जिला सोलन, मंडी व कुल्लू में वर्षा व बाढ़ प्रभावितों को कुल तीन हजार राहत किटों का वितरण किया जा रहा है। जिनमें मंडी जिला में आठ सौ तथा कुल्लू जिला में पांच सौ राहत किटों का वितरण किया जा चुका है। जिनमें से अकेले जोगिन्दर नगर में ही आज 96 राहत किट वितरित की हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, कानूनगो संजय शर्मा, दूलो राम, हिमाचल प्रदेश वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन के सचिव केवल राम सीरान्टा, एमरी केयर इंडिया फाउंडेशन मुंबई के प्रफुल पवार व ब्रीशन हारूक भी मौजूद रहे।



Comments