BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरीधार के गांव छंछेहड निवासी 32 वर्षीय विवाहिता एवं 3 बच्चों की माँ अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।


 लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपरीधार के गांव छंछेहड निवासी 32 वर्षीय विवाहिता एवं 3 बच्चों की माँ अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।विवाहिता के पति ने लडभड़ोल पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और बीड रोड में गाड़ी चलाता है जब वह पिछले कल रात को अपने घर पहुंचा तो उसने अपने बच्चों औऱ अपनी माता से पूछा कि उनकी पत्नी कहां है उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे से घर में नहीं है।उन्होंने कहा कि उसके बाद उन्होंने रिश्तेदारी में फोन किया और वहां भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी लडभड़ोल में दर्ज करवा दी है।वहीं पुलिस चौकी लडभड़ोल में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज हुआ है।इस बार में चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और विवाहित महिला की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।


Comments