BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जरूरी सूचना 25 से 27 अगस्त तक लडभड़ोल में बंद रहेगी सभी कपड़ा व्यापारियों की दुकानें

 


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) बढ़ते कदम |
लडभड़ोल क्लॉथ एसोसिएशन के प्रधान साजन  आहूजा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्लॉथ एसोसिएशन लडभड़ोल द्वारा 3 दिन सभी कपड़ा व्यापारी अवकाश पर रहेंगे उन्होंने बताया कि क्लॉथ असोसिएशन लडभड़ोल द्वारा सभी कपड़ा व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया की इस वर्ष 25 से 27 अगस्त तक लडभड़ोल

के सभी कपड़ा व्यापारी 3 दिन के लिए अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार से लडभड़ोल में व्यापार धीरे-धीरे कम हो रहा है उस पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया कि जो बाहर से प्रवासी व्यापारी बाइक पर घूम कर बिना जीएसटी के कारोबार करने के लिए आ रहे हैं, उससे समूचे व्यापार मंडल के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे प्रवासी व्यापारियों पर पुलिस के साथ मिलकर पैनी नजर रखी जाएगी और ऐसे व्यापारियों पर लगाम कसी जाएगी, इसके लिए क्लॉथ एसोसिएशन लडभड़ोल के पुलिस चौकी प्रभारी से इस बारे मिलकर चर्चा भी करेगी।

Comments