BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

चलाहणु-गोलवां सड़क में द्रमण के पास भारी भरकम मलबा और चील के पेड मार्ग में गिरने से अवरूद्ध हो गया है।


 लडभडोल क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद भारी बारिश के कारण क्षेत्र की एक सड़क अवरूद्ध हो गई हैं।जिसमें चलाहणु-गोलवां सड़क में द्रमण के पास भारी भरकम मलबा और चील के पेड मार्ग में गिरने से अवरूद्ध हो गया है।आपको बता दें कि क्षेत्र में दोपहर बाद हुई बारिश के कारण चलाहणु-गोलवां सड़क में दोपहर बाद भारी भरकम मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।आपको बता दें कि पिछले कल मंगलवार को भी यह मार्ग बंद था।जिसे विभाग ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया था।वहीं आज दोपहर बाद द्वारा इस मार्ग में दोबारा  मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।वहीं जोगिन्दरनगर औऱ लडभड़ोल की आवाजाही एक बार फिर से थम गई है।वहीं विभाग इस मार्ग को खोलने में जुट गया हैं।इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं और मौके पर जेसीबी मशीन को भेज दिया गया है,और मार्ग को खोल दिया जाएगा।

 

Comments