BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता विवेक जसवाल ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लडभड़ोल सिमस के विवेक जसवाल।


लडभड़ोल:-  प्रदेश कांग्रेस पार्टी में गत 15 वर्षो के राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष के बावजूद के बाद युवा कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता के पद से विवेक जसवाल ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया है।विवेक जसवाल ने कांग्रेस पार्टी को त्याग पत्र दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि जिस मकसद और सोच के साथ और मेरे साथ जुड़े हुए साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है उस संघर्ष को बड़े नेताओं व स्थानीय नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है।जिसकी वजह से संगठन की ये दुर्गति हुई है।उन्होंने कहा कि रास्ता बदल सकते है लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे।उन्होंने उम्मीद करता हुए कहा कि इस राजनीतिक तानाशाही और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जरूर कदम से कदम मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे।सूत्रों के मुताबिक कयास लगाए जा हैं कि वे आम  आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

Comments

Post a Comment