BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

जोगिन्दर नगर उपमंडल की फेसबुक पेज पर जल्द मिलेगी जानकारी एसडीएम कार्यालय बनाने जा रहा है फेसबुक पेज, पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को होगी सुविधा

 



जोगिन्दर नगर, 10 दिसम्बर-इंटरनेट एवं तकनीकी युग न केवल सूचनाओं को आम जन पहुंचाने में बड़ा प्रभावी है बल्कि समयबद्ध सही एवं सटीक सूचना उपलब्ध होने से अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिलती है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से एक अहम राज्य है तथा प्रतिवर्ष लाखों देसी व विदेशी सैलानी भ्रमण हेतु यहां पहुंचते हैं। पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से मंडी जिला का जोगिन्दर नगर उपमंडल भी एक अहम स्थान रखता है। लेकिन धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भ्रमण को आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए सही एवं सटीक सूचना उपलब्ध न होने के कारण न केवल वे कई अहम स्थानों को देखने व जानने से वंचित रह जाते हैं बल्कि जोगिन्दर नगर व आसपास में पर्यटक रुकना पसंद भी नहीं करते हैं। लेकिन अब जोगिन्दर नगर प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को सही व सटीक सूचना उपलब्ध करवाने की दृष्टि से फेसबुक पेज शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जोगिन्दर नगर उपमंडल में मौजूद धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थानों की जानकारी को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही फेसबुक पेज शुरू करने जा रहा है। इस फेसबुक पेज में जोगिन्दर नगर उपमंडल में मौजूद कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों जैसे सिमसा माता मंदिर, नागेश्वर महादेव, त्रिवेणी महादेव, बंडेरी माता मंदिर, गढ़ माता मंदिर, मच्छयाल, चतुर्भुजा माता मंदिर, पंचमुखी मंदिर, बाबा बालकरूपी सहित कई अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थान मौजूद हैं। इसके अलावा जोगिन्दर नगर के आसपास कई ऐतिहासिक स्थान, पन बिजली परियोजनाओं के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भी मौजूद हैं जिनमें शानन पन विद्युत गृह, बस्सी पावर हाउस, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, आयुर्वेदिक फार्मेसी, हर्बल गार्डन, रेलवे स्टेशन, महाशीर मछली प्रजनन फार्म, करनपुर किला इत्यादि प्रमुख हैं। इसी तरह प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से जोगिन्दर नगर के साथ-साथ आसपास कई अहम स्थान भी मौजूद हैं जिनकी जानकारी इस फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
एसडीएम का कहना है कि जोगिन्दर नगर के समीप विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट्स मौजूद है जहां पर वर्ष भर देसी व विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में इन सैलानियों को जोगिन्दर नगर व आसपास की सही जानकारी मिलने से इन्हे धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से भ्रमण को आकर्षित किया जा सकता है। इससे न केवल जोगिन्दर नगर उपमंडल को पर्यटन  की  दृष्टि के एक अलग पहचान देने का प्रयास किया जा सकेगा बल्कि पर्यटकों की आवक बढ़ने से यहां पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर रोजगार के साधन भी सृजित हो सकते हैं।
साथ ही बताया कि जोगिन्दर नगर प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्थानीय लोगों को उपलब्ध करवाने का भी प्रयास किया जाएगा। इससे जहां लोगों को सही व सटीक सूचना उपलब्ध रहेगी तो लोगों को अनावश्यक परेशानी से भी निजात मिल जाएगी।
उन्होने बताया कि आगामी कुछेक दिनों में एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर के फेसबुक पेज को प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से यहां के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थानों की जानकारी को आमजन के साथ साझा किया जाएगा।

 

Comments