BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

रक्तदान सबसे पुण्य का काम, मुसीबत में बचाई जा सकती है जान-एसडीएम रोटरी क्लब ने आईटीआई जोगिन्दर नगर में लगाया रक्तदान शिविर, 101 प्रशिक्षुओं ने किया रक्तदान

 

जोगिन्दर नगर, 16 दिसम्बर-
विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में रोटरी क्लब जोगिन्दर नगर के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ आईटीआई के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने रक्तदान कर किया जबकि एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने रक्तदान करने वाले प्रशिक्षाणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस रक्तदान शिविर में कुल 101 आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों ने रक्तदान किया जिसमें 15 लड़कियां व 86 लडक़े शामिल रहे।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम है। इस महान कार्य के चलते बीमारी, सडक़ दुर्घटनाओं के साथ-साथ अन्य मुसीबत में फंसे मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होने कहा कि रक्त ही एक ऐसा पदार्थ है जिसे कहीं और नहीं बनाया जा सकता है बल्कि इसकी पूर्ति लोगों द्वारा किये जाने वाले रक्तदान से ही की जा सकती है। उन्होने रक्तदान करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि उनके द्वारा किये गए इस नेक कार्य से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचाया जा सकेगा। इस बीच एसडीएम ने रक्तदान करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. भाग चंद ठाकुर, एडीजी अजय ठाकुर, चार्टर प्रधान रणजीत चंद कटोच, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, राम लाल वालिया, अमर सिंह जसवाल, एनआर बरवाल, सुरेद्र ठाकुर, कर्म चंद ठाकुर, नेक राम शास्त्री, रविन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. अनिल चौहान जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दीक्षा, सीएलटी कौशल्य चौहान, एलटी आनंद स्वरूप, शालिनी शर्मा, एलए अश्वनी कुमार तथा बीटीए रविन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।





 

Comments