BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लडभङोल की एन एस एस स्वयंसेवकों ने आज चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान!


 राजकीय महाविद्यालय लड भडोल  में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन में स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव भडोल  में स्वच्छता जागरूक अभियान चलाया स्वंय सेवकों ने लगभग 70 घरों में जाकर लोगों की पानी की टंकियों की स्वच्छता की जांच की कूड़ेदान पेटियों की जांच की रसोई घर और वास वेशन के   गंदे पानी की व्यवस्था की जांच की  कल होने वाले लोकसभा के मतदानाे के प्रति लोगों को जागरूक किया स्वयंसेवकों ने  कोरोना  काल में मास्क का महत्व भी  लोगों को समझाया आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में युगल नृत्य  प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें प्रथम स्थान  राधा व प्रियंका ने दूसरा  स्थान  प्रियंका व  पूजा और तृतीय स्थान तमन्ना और प्रेरणा ने प्राप्त किया सांय काल के  सत्र में नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें राधा किरण और रीता ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने पौधारोपण और उसका संरक्षण सीखा स्वयंसेवकों के बीच में वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई स्वंय सेवकों ने योग के आसन भी सीखें















Comments