BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

मंडी- रोटरी क्लब मंडी के अध्यक्ष मुनीश सूद की अध्यक्षता में आज रोटरी क्लब मंडी द्वारा राजकीय कन्या विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया |


 मंडी- रोटरी क्लब मंडी के अध्यक्ष मुनीश सूद की अध्यक्षता में आज रोटरी क्लब मंडी द्वारा राजकीय कन्या विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी  में शिक्षक दिवस का आयोजन किया | इस अवसर पर जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्रदान कर रहे दस शिक्षकों को उनके  कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवायों के लिए रोटरी क्लब मंडी द्वारा “नेशन बिल्डर अवार्ड” से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में शिक्षा उप्नेदेशक उच्च सुदेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे | सम्मान पाने वाले शिक्षकों में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चडयाना से श्रीमित नागो राणा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्रिन्दवानी से श्री सोहन लाल , राजकीय उच्चतर माध्यमिक पाठशाला कठलग से श्री भूपिंदर पाल , राजकीय उच्चतर माध्यमिक पाठशाला बिजन ढलवांन से श्री विवेक कौशल, राजकीय विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदल से श्री प्रवीण , राजकीय विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्राण से श्री सूरज मणि , राजकीय विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला केहेनवाल से कुमार भारती , राजकीय विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटमोरोस से श्रीमती कल्पना कोहली, राजकीय विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरिकोठी से राजेश कुमार तथा राजकीय कन्या विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से श्रीमती राजेश्वरी थीं  | अपने संबोधन में रोटरी क्लब मंडी के अध्यक्ष मुनीश सूद ने कहा की रोटरी क्लब मंडी हर वर्ष सितम्बर माह में शिक्षक दिवस का आयोजन करता है जिस में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कई पैमानों में अंकित कर के चिन्हित करने के पश्चात पुरस्कृत किया जाता है | कन्या विरष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना गुप्ता ने सम्मान पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी तथा रोटरी क्लब के सदस्यों का शिक्क्षों को ये मंच प्रदान करने का धन्यवाद किया | शिक्षा उपनिदेशक उच्च  ने रोटरी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाये जा रहे कदमों की सराहना की | इस अवसर पर रोटरी क्लब मंडी से सुरिंदर मोहन , धरमेंदर राणा, अखिलेश भारती , कौशलेश कपूर, खुशहाल ठाकुर, कृष्णा गुप्ता, सुदर्शन कौर, दिनेश शर्मा, अनिल गुप्ता, नलिन कपूर आदि मौजूद रहे |


Comments