BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ज़ी की जयंती के अवसर पर देश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् की अध्यक्षता में श्री राम कला मंच जोगिंदर नगर में सुबह 9:30 बजे से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


 ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की आने वाले 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ज़ी की जयंती के अवसर पर देश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल् की अध्यक्षता में श्री राम कला मंच जोगिंदर नगर में सुबह 9:30 बजे से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल और ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और रक्तदान भी करेंगे। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को पूरे भारत वर्ष में भारत के आधुनिक निर्माता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत में कंप्यूटर क्रांति लायी, पंचायती राज संगठनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई तथा युवाओं के लिए मतदान करने की उम्र घटाकर उनको भी देश के विकास ने भागीदार बनने का अहम अवसर प्रदान किया। क्षेत्र की समस्त जनता से भी आग्रह रहेगा कि वह भी इस रक्तदान शिविर का हिस्सा बने।

 

Comments