BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

CORONA UPDATE :- लडभङोल में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले आए सामने!


लडभड़ोल : वीरवार को लडभड़ोल के स्वास्थ्य

सामुदायिक अस्पताल में हुई कोरोना सैंपलिंग में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है । स्वास्त्य विभाग द्वारा रैपिड एंटीजन रिपोर्ट के तहत कुल 54 लोगों की कोरोना जाँच हुई जिसमे 14 लोगों पॉजिटिव पाए गए है ।

पॉजिटिव पाए गए लोगों में लडभड़ोल पुलिस चौकी का एक कर्मी भी शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को विभाग द्वारा दवाई देकर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं वीरवार को कुल 60 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गयी है ।

 

Comments

  1. why you all are not mentioned the name of that +ve candidate ?

    ReplyDelete

Post a Comment