BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

सड़क दुर्घटना!लडभङोल में एक गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आ रही दो महिलाओं को लिया अपनी चपेट में!


 लड़ भडोल में सुबह सुबह एक गाड़ी के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा। हादसे में दो महिलाएं हुई घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 के लगभग एक बलेनो गाड़ी hp29B9199 बैजनाथ की ओर से आ रही थी जो लड़ भडोल बाजार से आगे गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित हो कर एक खंबे से टकराई और आगे से आ रही दो महिलाओ को अपनी  चपेट में ले लिया। यह महिलाएं रीना देवी 45 वर्ष व अनुराधा 48 वर्ष भडोल की ही रहने वाली हैं जो सुबह चफलू पुल से पानी ले के आ रही थीं। इन्हें प्राथमिक उपचार हेतु लड़ भडोल के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उपस्थित डाक्टर अदिति अवस्थी, स्टाफ नर्स अमन कौर, क्लास फोर काकू राम  ने इन्हें प्राथमिक उपचार दिया और  रीना देवी को पालमपुर रेफर कर दिया  वहीं अनुराधा देवी को घर भेज दिया है। इस दुर्घटना में गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही की गाड़ी सड़क पर ही रुक गई नही तो ये नीचे खड्ड में गिर सकती थी।स्थानीय पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह और उनके सहयोगी मानक मुख्य आरक्षी बलदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह ने बताया कि  पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।  कार मालिक गांव नागण (दलेड़) का निवासी है। विरेन्द्र कुमार जो कि सैनिक बताया जा रहा है और शुक्रवार सुबह वह अपनी कार से घर जा रहा था।




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments