BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष व कांग्रेसी प्रत्याशी रहे अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों व युवा कांग्रेस के साथ जोगिंदर नगर व लड भड़ोल के करोना पीड़ित परिवारों के लिए 20 ऑक्सीमीटर व 4 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर समर्पित किये ।


एक पहल माउंटेन सेवा समिति के अध्यक्ष व कांग्रेसी प्रत्याशी रहे  अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों व युवा कांग्रेस के साथ जोगिंदर नगर व लड भड़ोल के करोना पीड़ित परिवारों के लिए 20 ऑक्सीमीटर व 4 ऑक्सीजन कंसेट्रेटर समर्पित किये ।जीवन ठाकुर ने कहा कि 15 दिन पूर्व से ही हमारी संस्था के 10 ऑक्सीमीटर व 1 ऑक्सीजन मशीन करोना परिवारों के घर में पहले से ही सेवा दे रही है। जीवन ठाकुर कोरोना पेशेंट के दाह संस्कार में सहयोग कर चुके हैं तथा आज जोगिंदर नगर व लडभडोल की जनता से आह्वान कर रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए आगे आए और अपने गांव में समितियां बनाएं  या फिर हमारी संस्था से जुड़े । क्योंकि जो ऑक्सीजन कंसेट्रेटर हम करोना पेशेंट के लिए भेज रहे हैं यह नाकाफी हैं क्योंकि आज मेडिकल कॉलेज टांडा, नेरचौक ,शिमला में आई सी यू मे कोई बैड खाली नहीं मिलता है अब हमें अपने घरों पर ही कोरोना पेशेंट्स को ठीक करने का प्रयास करना पड़ेगा इसके लिए सबसे जरूरी ऑक्सीजन का होना और ऑक्सीमीटर का होना है यह वक्त आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है निश्चित तौर पर सरकार की और जोगिंद्रनगर में प्रशासन की भारी कमियां हैं लेकिन वक्त उन कमियों को गिनाने का नहीं है समय आने पर कमियां भी बताएंगे और राजनीति भी करेंगे इस वक्त युवा कांग्रेस ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कसंट़ैटर दवाइयां व राशन कोरोना पेशेंट के घर पहुंचायेगी ।लेकिन पहले  हम बचेंगे मानवता बचेगी तो यह सब हम कर पाएंगे क्योंकि स्थिति और गंभीर हो सकती है मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक तीसरी लहर इससे ज्यादा खतरनाक हो सकती है लडभड़ोल व जोगिंदर नगर में लगभग करोना से 40 मौतें हो चुकी इसलिए हमें और भयावह स्थिति से बचने के लिए सतर्क होना जरूरी है लडभड़ोल व जोगिंदर नगर के लोगों ने पिछले वर्ष लगभग 15, 20 लाख रुपया गांव गांव से इकठ्ठा करके सरकार के खाते में प्रशासन के खाते में डालें हे पर इन सब चीजों में जाने का वक्त नहीं है इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ठाकुर पार्षद प्यार चंद युवा नेता जितेंद्र जैकी ,रोहित ,प्रशांत व संस्था के सदस्य जवाहर सिंह, निशा शर्मा आदि उपस्थित रहे ।


Comments