BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

CORONA UPDATE :-लडभङोल पर कोरोना का कहर! एक साथ सामने आए 16 नए मामले!


 लडभडोल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज एक साथ आए 16 नए मामलें सामने आए हैं। लडभडोल क्षेत्र की ग्राम ऊटपुर के गाँव भ्रां,(9) ऊटपुर (3) माकन(2)साडां (1) और रिहडु (1)में एक साथ 16 मामलें सामने आए हैं,वहीं आपको बता दे कि हाल ही में कुछ दिन पहले ऊटपुर पंचायत के भ्रां में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था सामाजिक कार्यक्रम के दौरान उस व्यक्ति के संपर्क में करीब 8 दर्जन व्यक्ति उसके संपर्क में आए थे,जिसके बाद 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग लडभडोल द्वारा
प्राइमरी कांटेक्ट में आए 36 लोगों की आरटीपीसीआर के सैंपलिंग की थी, जिनकी रिपोर्ट नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी,मंगलवार देर शाम रिपोर्ट आने के बाद 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,जिसमें सबसे ज्यादा मामले ऊटपुर पंचायत में पाए गए हैं,व अन्य 20 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन सभी को 17 दिनों तक होम आईसीलेट कर दिया गया हैं।मामले की पुष्टि सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने की है।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए हमारा जनता से निवेदन है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें सुरक्षित रहें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments