BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

लडभङोल में गोली के छर्रे से एक व्यक्ति हुआ घायल!

 

लडभड़ोल: 7 अप्रैल:
तहसील क्षेत्र के द्रोब गांव में एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाने पर गोली के छर्रो से एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल की पहचान रामकृष्ण निवासी द्रोब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामकृष्ण बुधवार शाम को रोज़ की तरह सैर कर रहे थे जब समोड के पास सड़क के ऊपर की तरफ किसी व्यक्ति ने शिकार करने के उद्देश्य से गोली चलाई और गोली के छर्रे रामकृष्ण को आ लगे जिससे वह घायल हो गए हैं। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर शिकारी सुनील कुमार बंदूक सहित सामने आए और अनजाने में हुई इस गलती के लिए माफी मांगने लगे। थोड़ी देर बाद घायल का परिवार और परिजन मौके पर पहुंचे व घायल को सिविल अस्पताल लडभड़ोल उपचार के लिए ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रामकृष्ण को जोगिन्दरनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments