BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मरूँ पर माँगू नहीं, अपने तन के काज | परमारथ के कारने, मोहिं न आवै लाज ||



25 मार्च 2021 को  हमने  जोगिंदर नगर वासियों तथा तमाम जनता जनार्दन से एक अपील की थी , जिसमें  अमित ,गांव भ्रां से जिसकी  आयु 26 वर्ष है और वह अत्यंत दयनीय स्थिति में है के बारे में मदद का आग्रह आप सबसे किया था अमित रक्त से संबंधित  किसी गंभीर रोग से ग्रसित है तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIMS) दिल्ली में  उपचाराधीन है। उस  समय अमित को  आपातकालीन उपचार की परम  आवश्यकता थी  किंतु COVID-19 की असमान्य परिस्थितियों के चलते अस्पताल प्रशासन उसे एक बैड उपलब्ध नहीं करवा रहा था । 


अमित की आर्थिक हालात अत्यंत दयनीय होने के कारण उसे  अधिक धन की भी परम आवश्यकता है।  हमारी छोटी सी अपील पर ही  आप समस्त  संवेदनशील, जिम्मेदार नागरिक और भले मनुष्यों ने  अल्प समय में ही इस विषय को गंभीरतापूर्वक स्वीकार किया और बढ-चढकर अमित की हर तरीके से मदद की पेशकश की।सभी अपनी-अपनी क्षमता और तरीक़े से मजबूर मां और पुत्र की सहायता में जुट गए । जागरूक मीडिया ने भी इस मुद्दे को संजीदगी के साथ उठाया। नतीजन  दस दिनों के भीतर ही अच्छी आर्थिक मदद उपलब्ध  हुई  तथा किसी सज्जन ने अमित को एम्स अस्पताल में बेड भी मुहैया करवा दिया है। मैं उपरोक्त परमार्थ और मानवीय कार्य हेतु सभी मददगारों, ऊटपूर पंचायत के लोगों , जोगिंदर नगर की तमाम जनता तथा उन सभी परोपकारियों का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने अपनी नेक कमाई से तथा नेक नियत से अमित की भरपूर सहायता की। लोगों की सामूहिक भागेदारी ने उस असहाय परिवार को महान राहत पहुंचा कर एक मिशाल कायम की है। उम्मीद करता हूँ कि आपकी निरंतर सहायता ऐसे ही मिलती रहेगी। आपके द्वारा किऐ गए पुनीत कार्य हेतु आप बधाई के पात्र हैं तथा ईश्वर की नजरों में नेक इंसान हैं।

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments