BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

उत्तराखंड त्रासदी : हिमाचल के आठ युवक लापता, परिजन बेहाल, नहीं हो पा रहा संपर्क


 दो वक्त की रोटी के लिए बच्चों को घरवालों ने मीलों दूर भेज तो दिया, लेकिन किसे पता था कि प्राकृतिक आपदा लाड़लों पर इस कद्र कहर बनकर टूटेगी। रविवार को ऋषिगंगा और धोली गंगा में ग्लेशियर के टूटने से आई प्रलयकारी बाढ़ ने रामपुर के सात लाड़लों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दो युवक पवन और राकेश शिंगला पंचायत से संबंधित हैं, जबकि किन्नू पंचायत के कैलाश पुत्र राम लाल, आशीष पुत्र कुंदन लाल, दीवान सिंह पुत्र सागर दास, देवेंद्र पुत्र मेहर चंद और अमित पुत्र साध राम शामिल हैं। ये युवक करीब एक सप्ताह पहले की रामपुर से उत्तराखंड गए थे। जैसे ही उनके गायब होने की खबर परिजनों सहित गांव वालों को लगी, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। सभी ग्रामीण युवकों और हादसे का शिकार हुए अन्य लोगों के सकुशल होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक लोग चमौली के लिए रवाना हो चुके हैं।

 जानकारी के मुताबिक शिंगला पंचायत से संबंधित पवन और राकेश उतराखंड की ऋषिगंगा और धोली गंगा में कुंदन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे, जो बीते चार साल से प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। वही,  एक सप्ताह पहले ही किन्नू के पांच युवक उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे। अब इन युवकों का गांव में किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालात को सामान्य बनाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अभी तक युवकों की कोई सूचना नहीं है। घटना के बाद शिंगला व किन्नू पंचायत और इलाके में परिजन और लोग उनकी सकुशलता के लिए प्रभु से प्रार्थना कर रहे हैं। युवकों के रिश्तेदार भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पंचायत प्रधान राजकुमार ने कहा कि उत्तराखंड की त्रासदी काफी दुखद है।

 

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments