BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

विधायक प्रकाश राणा जी के स्वागत के लिये भराड़ू पंचायत में उमड़ा जन-सैलाब-


 विधायक प्रकाश राणा जी के स्वागत के लिये भराड़ू पंचायत में उमड़ा जन-सैलाब-

भराड़ू पंचायत के नव-निर्वचित उप प्रधान रमेश शास्त्री जी ने जीत की खुशी पर जनता के लिए धन्यवादी कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक महोदय जी ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए।

विधायक जी वहां मौजूद समस्त जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि। जोगिन्दर नगर में वोटों की राजनीति चलती आ रही थी। जिस पंचायत से वोट मिले वहां काम होगा,और जहां से वोट नहीं मिले वहां पर काम नहीं होता था। इसीलिए ही हम लोग विकास के मामले में पिछड़ गए। पर हम वोट की राजनीति नहीं विकास के कार्यों के ऊपर राजनीति करेंगे। हम काम करने आये हैं राजनीति नहीं। जिन्होंने राजनीति करनी है वो आज भी कर रहे हैं भोली भाली जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं। पर अब जनता उनकी असलियत को समझ चुकी है। और इसका एक ताजा उदाहरण आपके सामने ही है चौंतड़ा ब्लॉक के 20 बीडीसी सदस्यों ने जीत हासिल करने के बाद हमे समर्थन दिया और सर्व-सहमति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया। आप सभी जनप्रतिनिधियों को मेरा एक ही संदेश है अब आपकी पंचायत आपका परिवार है। किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भेद-भाव नहीं होना चाहिए। जनता को राजनीति और पार्टीवाद में उलझाए रखा। पर जनता भी समझ चुकी है और विकास को महत्व दे रही है। मेरे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हमेशा खुले रहेंगे। जनता ने आपको जनादेश दिया है। अब आपको जनता के काम करने हैं।
आज हमने ट्रष्ट के माध्यम से विधवाओं माताओं बहनों को पेंशन देना शुरू की है। और तब तक देंगे जब तक सरकार  की तरफ से पेंशन नहीं लग जाती है।
आज हम हमारे मंडी के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने हमारी जनता की मांगों को प्राथमिकता के आधार हल किया। सब तहसील मिली, बस डिपू हमे मिला, आई टी आई हमे मिली। हस्पताल हमे मिला अकेले आई पी एच विभाग की ही जोगिन्दर नगर में लगभग 162 करोड़ की स्कीमें स्वीकृत हो चुकी है। और कुछ स्कीमों के कार्य युद्धस्तर पर चले हुए हैं। आपके भराड़ू के लिए भी हम  3 करोड़ 69 लाख की स्कीम लगाने जा रहे हैं। बिहुँ नोहली के लिए 9 करोड़ 85 लाख की स्कीम स्वीकृत हो चुकी है। भराड़ू से बनारू सड़क के लिए 13 करोड़ 75 लाख स्वीकृत करवाये काम भी चला हुआ है। और भी अन्य बहुत सारे सड़कों के लिए धन की स्वीकृति हमने ले ली है।

जनता राजनीति को दरकिनार करके विकास को महत्व दें। भराड़ू बागड़ू एम्बुलेंस सड़क को जल्दी ही बना दिया जाएगा। बस आप लोग एन ओ सी लेकर रखें। आपके पंचायत भवन को जल्दी ही धन उपलब्ध करवाएंगे। भराड़ू में सुलभ सोचालय भी बनाया जाएगा जमीन आप जनता को देनी होगी। यहां पर भी सुलभ सोचालय बनाया जाएगा।

इस अवसर भराड़ू पंचायत के उप-प्रधान वार्ड मेंबर्स, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज जी, चलाहरग पंचायत के प्रधान सवित्री देवी जी, उप प्रधान कांशी राम शर्मा जी, प्रधनाचार्य मनोज ठाकुर जी, पूर्व प्रधान बदरू देवी जी,







STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments