BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लडभङोल क्षेत्र की नई पंचायत बघैर-रक्तल को बनाने में है सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर संतराम बरवाल का अमिट योगदान!


लडभङोल क्षेत्र में खद्दर और तुलाह ग्राम पंचायत से अलग होकर नई पंचायत बनी भघैर-रकतल को बनाने में श्री संत राम बरवाल (वर्माजी) ( NCERT से सेवानिवृत्त Section Officer दिल्ली) का अमिट योगदान है जोकि भघैर गाँव से हैं। संतराम बरवाल जी ने सेवानिवृत्त होने के बाद बड़े ज़ोर शोर से नई पंचायत बनाने का मामला उठाया और अपनी पंचायत के गाँवों के लोगों के समक्ष रखा तथा जो भी काग़ज़ी कारवाई हुई वो श्री संत राम वर्मा जी ने पूरी की और जोगिंदर नगर से चौंतडा, विधायक से लेकर सांसद तक अपनी बात चिट्ठियों, ऐप्लिकेशनों के माध्यम से रखी और आख़िर अपने मिशन पर कामयाब हुए और इसमें इनका साथ दिया इनकी नयी पंचायत के लोगों और जनता ने । LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से नई  पंचायत भघैर-रकतल बनने पर यहाँ की जागरूक जनता और  संतराम बरवाल  जी को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं! हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी आप जैसे अनुभवी और शिक्षित व्यक्ति अपने समाज के लिए सराहनीय कार्य करते रहेंगे और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। अगर ऐसे अनुभवी और शिक्षित व्यक्ति जनप्रतिनिधि बनते हैं तो विकास होना तय है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments