BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पूर्व सैनिक संघ लडभङोल कैंटीन की मांग को लेकर मिला भाजपा जोगिंदर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल से! पंकज जमवाल ने किया लडभङोल में सैनिक कैंटीन का समर्थन!


लडभङोल क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा की मांग को लेकर सैनिक संघ लडभङोल  भाजपा जोगिंदरनगर मंडलाध्यक्ष पंकज जमवाल से मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल ने लडभङोल में सैनिक कैंटीन का समर्थन किया और कहा कि उनके ह्रदय में सैनिकों  के प्रति विशेष सम्मान है। उन्होंने अपने पिताजी को याद करते हुए कहा कि मैं भी सैनिक परिवार से आता हूं और सैनिक परिवारों की समस्याओं को बखूबी समझता हूं। उन्होंने कहा कि लडभङोल के सैनिकों के लिए लडभङोल में  कैंटीन खोली जानी चाहिए।नजदीक कैंटीन खुलने से 3000 साल परिवारों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और मंडी के सांसद राम स्वरुप शर्मा से आग्रह किया है कि वह तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें और लडभङोल में जल्द से जल्द कैंटीन खोलने के लिए प्रयास करें और जब तक कैंटीन नहीं खुलती है तब तक सैनिकों के लिए मोबाइल कैंटीन सेवा उपलब्ध करवाई जाए। एक सैनिक देश की लिए अपना जीवन भी दाव पर लगा देता है इसलिए उसके परिवार को कैंटीन की सुविधा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। हम सैनिक संघ लडभङोल की तरफ से सरकार से अपील करते हैं कि जब तक क्षेत्र में स्थाई कैंटीन शुरू नहीं होती तब तक इन्हें मोबाइल कैंटीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments