BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

बदहाली का रोना रोती बनोन सङक, ध्यान दो सरकार!


जोगिंदर नगर विधानसभा के विकासखंड चौंतङा की ग्राम पंचायत द्रुब्बल की घनी आबादी वाले गांव बनोन को वर्ष 2011 में भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह द्वारा परिवहन सुविधा से जोड़ा गया था जो आज भी है परंतु यह सड़क बदहाली का शिकार है।

लोगों ने लगाया प्रशासन द्वारा अनदेखी का आरोप!

ग्रामीणों का आरोप है कि सुपरवाइज़र को कई मर्तबा फ़ोन के द्वारा इस सड़क की हालत के बारें मे अवगत करवाया गया परन्तु सब व्यर्थ ही गया। आरोप लगाते हुए वार्ड पंच तेजराम शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 साल से सड़क का सुपरवाइज़र इस सड़क को देख रहा है परंतु आज तक कुछ भी सुधार नही हुआ। विभाग ने कोई सुध नही ली है।बनोंन गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमारे साथ जबरदस्ती अन्याय किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए वार्ड पंच ने बताया कि आस पास के गांव मे सड़कें पक्की हो गईं , डंगे लग गय , सड़क पर रख रखाव के लिए लगातार लेबर लगी रहती है जिसका उनके पास सबूत है। लोक निर्माण की लेबर आसपास के गाँव पाबो , झमेहड़ , आल , सियाठि , सानन आदि पर लगातार लगी रहती है , जिसके सबूत उनके गवाह है । बाकी सभी ग्रामीण क्षत्रों की सड़कों की हालत देखकर पता लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वोट के समय नेता आकर बड़ी बड़ी घोषणाएं करते है परंतु जीत मिलने के बाद पांच साल तक लोगों का शोषण ही किया गया । ग्रामीणों मे भारी रोष है। सड़क के नाम पर लोगों के साथ विभाग ने छलावा किया गया। लोक निर्माण विभाग की सरकारी फाइलों मे उपमंडल की सड़कें चका चक । आज तक बनोंन गांव के बस स्टॉप के डंगे तक नही लगे । आज भी बस चालक और अन्य वाहन चालक जान जोखिम मे डालकर अपने भारी वाहनों को मोड़ते हैं ।

लोगों ने की प्रशासन से सड़क की हालत सुधारने की अपील!
स्थानीय लोगों का कहना है की आज यदि कोई बीमार हो जाता है तो आपातकालीन वाहन को बनोंन पहुंचने पर भारी मुशक्कत करनी पड़ती है। राज्य पथ परिवहन निगम की बस के चालक भी सड़क की बदतर हालात को देखकर कई मर्तबा बस को बनोंन गांव नही पहुंचाते हैं। सड़क की हालत को देखते हुए छोटे वाहन चालक और दो पहिया वाहन चालक खतरे को साथ मे लेकर चलते हैं। यदि इस नालेनुमा सड़क पर वाहन खराब हो जाये या कोई पुर्जा टूट जाये तो 40 किलोमीटर दूर जोगिंदर नगर से मकैनिक की सुविधा मिलती है। बनोंन ग्राम के लोगों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस सड़क की बदतर हालत को ठीक किया जाय , लोक निर्माण विभाग के दोषपूर्ण कार्यशैली पर उचित कार्यवाही करी जाए अन्यथा ग्रामीण धरने पर बैठेंगे।

क्या है लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना!

लोक निर्माण विभाग जोगिंदर नगर के अधीक्षण अभियंता  राजेन्द्र कुमार ने कहा कि "सड़क को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़क से संबंधित परेशानी को बता दिया गया है।" लोक निर्माण विभाग जोगिंदर नगर  के सहायक अभियंता भरत कुमार ने कहा है की "सड़क का मामला मेरे संज्ञान नही था , मैं कनिष्ठ अभियंता कमल कुमार को सड़क की हालत ठीक करने के लिए आदेश दे दूंगा और सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।"

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments