BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कांग्रेस नेता नीरज भारती की गिरफ्तारी से भड़की युवा कांग्रेस, नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल राज्यपाल को सौंपा नीरज भारती की गिरफ्तारी को तत्काल प्रभाव से वापिस लेने के लिए ज्ञापन!

 वीडियो देखना ना भूलें
लडभडोल  (जोगिंदर नगर )कॉन्ग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के अनुसार कॉन्ग्रेस नेता नीरज भारती को देश द्रोह के केस में गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश सरकार की तानाशाही है। युवा कांग्रेस ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल के माध्यम से कांग्रेस नेता नीरज भारती की गिरफ्तारी को तत्काल सारी प्रभाव से वापिस लेने हेतु ज्ञापन दिया है।हिमाचल युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि नेता नीरज भारती की गिरफ्तारी को रद्द करके उनके खिलाफ देशद्रोह के झूठे मुकद्दमे को वापिस लिया जाए।

नीरज भारती के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का किया विरोध!
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के अनुसार कांग्रेस नेता नीरज भारती केंद्र की बीजेपी सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करते रहते हैं  और 124 A के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करना सही नहीं है ।साथ ही ज्ञापन में यह भी बताया गया कि युवा कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि कांग्रेस नेता नीरज भारती की गिरफ्तारी रद्द कर दी जाए ।साथ ही ज्ञापन में यह बताया गया है कि युवा कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने में कोई देशद्रोही नहीं होता है इसलिए काग्रेस नेता नीरज भारती के  वापस लिया जाए । युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने बताया कि वे  लड़ भडोल नायब तहसीलदार पूरन चंद के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जिसमें कांग्रेस  नेता नीरज भारती की गिरफ्तारी को रद्द किया जाए।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के साथ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र सोनी, महासचिव वीरेंद्र कुमार, शिवम शर्मा, नितिन कुमार, किशोरी लाल, नरेश पालसरा आदि मौजूद रहे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments