BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

BREAKING NEWS :- लडभङोल के गांव फगला के सूने पड़े घर में हुई चोरी!


एक और तो लोग पहले से ही COVID-19 के चलते भय से त्रस्त हैं लेकिन ऐसे माहौल के बावजूद चोर चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।लडभङोल तहसील की पंचायत कथौण के गांव फगला के एक सूने पड़े घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

फगला के सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र सिंह के घर में हुई यह वारदात!

प्राप्त सूत्रों के अनुसार यह वारदात फगला निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र सिंह सपुत्र रखी राम के घर में हुई है। चोरों ने मेन गेट और तीन कमरों के ताले तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। जब ग्रामीण गेंहू काटने के लिए निकले तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले हुए पाए। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना महेंद्र सिंह के छोटे भाई संजीव को दी जिन्होंने लडभङोल पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।

पूरे नुकसान का अभी नहीं चला पता, मामला दर्ज करवाने पर पुलिस ने लिया जायजा, हुई जांच शुरू!

मामले की पुष्टि लडभङोल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई हरनाम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मोके का जायजा लिया गया है। यह परिवार मार्च से दिल्ली में रह रहा है और यह चोरी कब हुई इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस को 48000 का हार चोरी होने के बारे में पता चला है। पुलिस को अलमारीयों तथा बेड बाॅक्स के अंदर रखा हुआ सारा समान बिखरा पङा मिला हालांकि चोरी हुए अन्य समान के बारे में परिवार का घर पर आने पर ही पता चलेगा। प्राप्त सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह जी का परिवार दिल्ली में ही रहता है और बीते फरवरी महीने में  उनकी बेटे की शादी हुई थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करना शुरु कर दिया है।

LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर आक्रोश जाहिर करता है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments