BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभङोल से कश्मीरी मजदूर अपने राज्य को हुए रवाना, दो बसों में भेजे गए प्रवासी मजदूर, कहा याद रखेंगे लोगों का सहयोग!

                            न्यूज़ वीडियो
लडभडोल :- कोरोना संक्रमण के कारण लगे  लॉक डाउन के बीच कुछ प्रवासी मजदूर क्षेत्र लडभङोल के जैसे ऊटपुर,सिमस इत्यादि कई गांव में फंसे हुए थे। लॉक डाउन को 1 महीने से अधिक समय बीत चुका है। जिसके चलते राज्य सरकार और जिला प्रशासन इन्हें अपने घर भेजने को रजामंद हो गया।आज लडभङोल से RANA TRANSPORT की दो निजी बसों के माध्यम से इन प्रवासी कश्मीरी मजदूरों को अपने राज्य भेज दिया गया।

स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाई गई थी इन लोगों की सूची,  RANA  बसों में भेजा गृह राज्य को!

स्थानीय प्रशासन द्वारा इन सभी प्रवासी मजदूरों की एक लिस्ट बनाई गई थी। सोमवार को इन सभी लोगों को स्थानीय बाजार में इकट्ठा किया गया और दो बसों में बिठा कर इन्हें अपने गृह राज्य भेज दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

यह सब रहे इस अवसर पर मौजूद!

इस अवसर पर प्रवासी मजदूरों के इलावा लडभङोल तहसीलदार श्री प्रवीण कुमार, कानूनगो श्री बुद्धि सिंह, पटवारी श्री राजकुमार तथा कर्मचारी कांति राम उपस्थित रहे। प्रवासी मजदूरों को भेजते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

प्रवासी मजदूरों ने जताया स्थानीय लोगों का आभार, कहा नहीं भूलेंगे लोगों द्वारा की गई सहायता!

इन प्रवासी मजदूरों ने जाते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा की स्थानीय लोगों ने लोक डाउन के दौरान इनके साथ जो अच्छा व्यवहार किया है और इनकी जरूरतों का ध्यान रखा इसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे।

लाॅक डाउन के चलते बहुत से लोग अलग-अलग जगह पर फंसे हुए हैं। संकट में सभी अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। ऐसे में इन प्रवासी मजदूरों का अपने गृह राज्य पहुंचाया जाना एक बेहतरीन कदम है जिसके लिए प्रशासन बधाई का हक़दार है। धन्यवाद !LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments