BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

रोमांचक दृश्य! जोगिंदर नगर के बाद अब लड़भडोल क्षेत्र के अंतर्गत गांव तैंण में देखी गई नाग-नागिन की जोड़ी!

                             न्यूज़ वीडियो
लड़भडोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत उटपुर के अंतर्गत गांव तैण में पिछले कल 4  बजे के  नाग नागिन की जोड़ी देखी गई। गांव तैंण निवासी नीरज शर्मा के घर के समीप मनोहर शर्मा के  खाली पड़े  घर  की  सीढ़ियों के नीचे नाग नागिन का जोड़ा देखा जा रहा है। तैण से नीरज और उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा का कहना है कि दोपहर के समय जब वह अपने घर के आंगन  से बाहर निकले तो उन्हें घर के पास नाग- नागिन की जोडा़ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों नीरज शर्मा, प्रियंका शर्मा, रमेश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी कुशमा देवी, कृष्णा शर्मा, संतोष शर्मा, राजेंद्र चौहान, शैलजा शर्मा,दया देवी के अनुसार
लगभग पांच मिनट नाग नागिन का जोड़ा रासलीला में व्यस्त रहा परंतु बाद में फिर से सीढ़ियों के नीचे बने होल में घुस गए। नाग नागिन का यह जोड़ा लगभग 5 फुट से अधिक लंबा बताया जा रहा है।इन नाग- नागिन के जोड़े के दिखने के  खौफ़ से तैण में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब रहे कि आजकल लॉक डाउन के चलते लोग घरों में ही ठहरे हुए हैं और जो जीव जंतु सामान्यता बाहर नहीं देखे जाते वह भी नजर आ रहे हैं। आजकल नागों का ब्रीडिंग सीजन भी माना जाता है। बहुत से लोग इसे देखना शुभ मानते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाग नागिन की जोड़ी को सामने देखना वास्तव में ही रोमांचक था।

अगर आपको कहीं ऐसा दृश्य देखने को मिले तो इन्हें मारे नहीं। आजकल इनका ब्रीडिंग सीजन होता है।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments