BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

सराहनीय कार्य! युवा जन कल्याण संगठन ने की क्षेत्र के 1 जरूरतमंद की मदद!

लडभडोल :- आज दिनाँक 28/04/2020 को हिम yuva जन कल्याण संगठन  के द्वारा एक बेहद गरीब, जरूरतमंद श्री कश्मीर खान निवासी समोढ, तहसील लड़ भडोल  की मदद की गई। कश्मीर खान के घर की हालत बेहद खरब थी। रोज कमा कर खाने वाले कश्मीर खान के पास अपने घर को बचाने के लिए गाडर डालने के लिए पैसे भी नही  थे और लॉकडाउन होने के कारण दिहाड़ी भी नही लग रही थी। 


संघठन के सदस्यों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने आगे बढकर इस परिवार की गाडर तथा मिस्त्री की दिहाड़ी देकर सहायता की। 
क्षेत्र वासियों ने इसके लिए संगठन के सभी सद्स्यों का धनयबाद किया। 
संघठन के मेंबर ज्यादातर दिल्ली में कार्यरत  हैं, तथा अपनी नेक कमाई से संघठन को चला रहे हैं।

LADBHAROLNEWS.COM हिम युवा जन कल्याण संगठन किसने कार्य की सराहना करता है। हिम युवा जन कल्याण संगठन पहले भी अपने ने कार्यों के लिए प्रख्यात रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भी हिम युवा जन कल्याण संगठन जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहेगा। धन्यवाद !LADBHAROLNEWS.COM

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments