BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ड्रोन कैमरे के माध्यम से वीडियो बनाने वाले लडभङोल के रोपङू गांव के सुदेश भलारिया का एक और वीडियो हुआ रिलीस, वीडियो में पतरोङे बनाने की घरेलू विधि को दर्शाया। आनन्द लेना ना भूलें।

                         वीडियो का आनंद लें

जी हां, ड्रोन कैमरे के माध्यम से लडभङोल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को दर्शा चुके रोपङू गांव के सुदेश भलारिया एक और वीडियो लेसर हाजिर हुए हैं और यह वीडियो बनाया गया है हिमाचल की सुप्रसिद्ध डिश पतरोडू के ऊपर। इस वीडियो में पतरोङे बनाने की पारंपरिक विधि का संपूर्ण वर्णन किया गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने घर में बनाया है।

इस वीडियो को बनाने के लिए भी उन्होंने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया है और वह पतरोङू बनाने में परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय सुंदर प्राकृतिक दृश्य की भी भरमार है।




सुदेश भलारिया ने जनता से अपील की है कि वह वीडियो को देखना ना भूलें।

LADBHAROLNEWS.COM पारंपरिक डिश पर वीडियो बनाने के लिए सुदेश भलारिया को बधाई देता है। स्थानीय डिश को और प्रसिद्ध करने के लिए भला इस से बेहतर प्लेटफार्म और क्या हो सकता है। इसके लिए सुदेश बधाइयां बधाई के पात्र हैं।

LADBHAROLNEWS.COM का जनता से निवेदन है कि वीडियो को देखें और लाइक, शेयर करें।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments