BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

दुखद समाचार:- गुरुवार रात को जोगिंदरनगर-सरकाघाट राजमार्ग पर लांगणा के पास गहरी खाई में गिरी गाड़ी, हुई दो लोगों की मौत!





जी हां यह दुख वाक्य  जोगिंदरनगर सरकाघाट राजमार्ग पर लांगणा पंचायत के लंगार गांव के पास वीरवार देर रात को हुआ जब एक सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। साथ से में दो लोगों की मौत हो गई जब कि अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोगिंदर नगर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है

दुर्घटना का पता सबसे पहले जंगल में घास लाने गई महिला ने देखा!





इस दुर्घटना का पता सबसे पहले बसाही धार कि रहने वाली एक महिला को चला जो कि शुक्रवार सुबह थानागढ़ के पास जंगल में घास लाने गई हुई थी। उसने वहां चार घायल व्यक्तियों और गाड़ी को देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों तथा पुलिस को दी। इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायलों को उपचार देने के लिए एंबुलेंस को बुलवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस में तैनात दो कर्मियों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोग जोगिंदरनगर के हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। यह हादसा देर रात को होने के कारण किसी को सूचना नहीं मिली।

 बयान देने की स्थिति में नहीं है घायल व्यक्ति।



इस गाड़ी का नंबर HP 37-C-2527 है। इस गाड़ी में सवार सभी लोग कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान रोहित आयु 27 वर्ष और सन्नी आयु 25 वर्ष पुत्र मदनलाल निवासी हटवास,नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा के रुप में हुई है।

इस हादसे का शिकार हुए लोगों की शिनाख्त में पुलिस लगी हुई है परंतु घायल अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है। हादसे में मारे गए दोनों लोग कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह राजमार्ग एकांत जंगल से होकर गुजरता है। हादसा रात को होने के कारण किसी को इस दुर्घटना के विषय में पता नहीं चला और ना ही घायलों को समय पर चिकित्सा मिली। अंधेरा होने के कारण यह लोग खाई से निकल भी नहीं पाए। मंडी के पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने गाड़ी के खाई में गिरने से दो अन्य लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है।
LADBHAROLNEWS.COM इस दुखद घटना पर गहन अफसोस जाहिर करता है। भगवान मृतक के परिजनों को यह महान दुख सहन करने की क्षमता दे और घायल व्यक्तियों को स्वस्थ करे।



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments