BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

माननीय विधायक प्रकाश राणा ने आज लडभङोल,पीहङ,बेहङलू, बनान्दर,ममाण पंचायतों के जन समस्याओं को हल करने के लिए किया दौरा!




 वीडियो

हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा ने पंचायत स्तर पर जन समस्याओं को सुनने और हल करने के अभियान को चलाया हुआ है। आज इसी अभियान के तहत विधायक महोदय ने लडभङोल के पीहङ,बेहङलू,बनान्दर,ममाण इलाके का दौरा किया और जन समस्याओं को हल करने का सकारात्मक प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने विधायक महोदय का अत्यंत उत्साह के साथ स्वागत किया। विधायक महोदय ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर हल करने का प्रयास किया।







विधायक महोदय ने लोहार जोल महिला मंडल तथा लडभङोल महिला मंडल, लडभङोल और जमथला श्मशान घाट के लिए 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने लोहारजोल सप्तशती ग्रस्त डंगे को लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी पंचायतों के कई गणमान्य व्यक्ति तथा जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।





विधायक महोदय चलाएंगे नशे के खिलाफ अभियान और लेंगे जनता के सुझाव!





हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा बहुत जल्द नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे और अपने विचार सोशल मीडिया पर जनता से सांझा करेंगे और इस विषय पर जनता से सुझाव भी लेंगे।

LADBHAROLNEWS.COM विधायक प्रकाश राणा द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करता है। जनता के हित के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास काबिले तारीफ हैं।




LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments