BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

राजकीय महाविद्यालय लड भङोल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस!




आज राजकीय महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस मनाया गया। हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। महाविद्यालय में भी यह दिवस बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं जेसे कि काव्य पाठ प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी के इतिहास तथा भविष्य के विभिन्न आयामों पर अपने विचार काव्य पाठ,भाषण, वाद विवाद के माध्यम से प्रस्तुत किए।





इन प्रतिभागियों ने लिया विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा:-

काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से प्रीति (कला स्नातक प्रथम वर्ष) व कविता( कला स्नातक तृतीय वर्ष) पहले स्थान पर रहे और शिल्पा (कला स्नातक तृतीय वर्ष) दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिस में से पूजा ठाकुर (कला स्नातक प्रथम वर्ष) पहले स्थान पर और ईशा ठाकुर ( कला स्नातक प्रथम वर्ष) दूसरे स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंजलि (वाणिज्य द्वितीय वर्ष) प्रथम और अभिषेक (कला स्नातक प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान पर रहे।

महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफैसर संजीव राजपूत ने हिंदी के महत्व एवं विकास पर डाला प्रकाश!

इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी के प्राध्यापक प्रोफेसर संजीव राजपूत ने हिंदी के महत्व एवं विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाहन किया कि वह अपने जीवन में हिंदी को अपनाएं और हिंदी भाषा को उचित आदर दें। इस अवसर पर डॉक्टर अमित कोड़ा, प्रोफ़ेसर संगीता ,डॉक्टर चंचल शर्मा, प्रोफ़ेसर पंकज ,प्रोफेसर हेमलता, श्री विजय कुमार उपस्थित रहे।




LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से आप सब को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments