BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुशखबरी! लडभङोल क्षेत्र के जलाङ-बसालन गांव के युवकों का और वीडियो "मुंडे मंडयाल" बैनर तले हुआ रिलीज! देखना ना भूलें !

                            वीडियो देखें

लडभङोल क्षेत्र के जलाङ- बसालन गांव से संबंध रखने वाले युवा कलाकार मोहित एंड पार्टी का एक और वीडियो "मुंडे मंडयाल"  बैनर तले रिलीज हुआ है।

इस वीडियो में काम करने वाले कलाकारों के नाम है मोहित, सुनील,अक्षय और गौरव। मोहित को तो आप जानते ही होंगे, यह लडभङोल के प्रसिद्ध JMC COMPUTER CENTRE में बतौर टीचर अपनी सेवाएं भी देते हैं। यह सभी कलाकार जलाङ- बसालन के निवासी है। इनके वीडियो "मुंडे मंडयाल" बैनर तले रिलीज होते हैं। यह कलाकार वीडियो में हमारी स्थानीय भाषा और स्थानीय क्षेत्र का ही प्रयोग करते हैं।

और यह सब कलाकार एक्टिंग भी बहुत अच्छी करते हैं। अगर आप इनकी वीडियो देखेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा।

इस वीडियो में काम करने वाले सभी कलाकार लडभङोल के जलाङ-बसालन से संबंध रखते हैं। इस वीडियो से पूर्व भी इनके पांच वीडियो youtube पर रीलीज हो चुके हैं जिन्हे आप सबका भरपूर प्यार और समर्थन मिला था। अब यह युवा कलाकार सैनिक भर्ती पर एक वीडियो लेकर हाजिर हुए हैं।

वीडियो में दर्शाई गई कहानी:-

वीडियो में दर्शाई गई कहानी कुछ इस प्रकार से हैं कि एक गरीब लड़का जो किसी कारणवश भर्ती नहीं हो पा रहा है, पर उस पर भर्ती होने का जुनून इस कदर आमादा है कि वह असफलता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता और जी जान से परीक्षा की तैयारी में जुट जाता है और इस बार सफल हो जाता है। इस वीडियो के माध्यम से युवकों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि सफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए बल्कि मुसीबतों का डटकर सामना करना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए।



LADBHAROLNEWS.COM से हुई बातचीत में गौरव और अन्य कलाकारों ने कहा की वह यह वीडियो खास तौर से उन युवकों के लिए लेकर आए हैं जो कि भर्ती की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन कलाकारों ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे वीडियो बनाते रहेंगे और आप सब का मनोरंजन करके रहेंगे। जरुरत है तो केवल आप सबके प्यार और सहयोग की जोकि उन्हें पहले भी आपसे भरपूर मिलता रहा है। इन कलाकारों का जनता से निवेदन है कि वह अधिक से अधिक इस वीडियो को देखें, लाइक और शेयर करें।


LADBHAROLNEWS.COM इन सभी कलाकारों को नया वीडियो रिलीज होने पर बधाई देता है और क्षेत्र की जनता से अपील करता है कि इन कलाकारों को भरपूर समर्थन दिया जाए ताकि हमारे क्षेत्र का नाम रोशन हो।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।    आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments