BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुशखबरी! लडभङोल के हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं का हुआ डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट के लिए चयन!



लड भडोलक्षेत्र के सबसे पुराने  प्रथम निजी स्कूल हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पांचवी कक्षा की दो छात्राओं का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। पांचवी कक्षा की 4 लड़कियों आंचल, दीक्षा,ऋषिका, एंजेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में (खंड स्तर की प्राथमिक वर्ग) खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था जिनमें दीक्षा ने वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन और डांस में भाग लिया था और दीक्षा ने सब प्रतियोगिताओं में ही मैडल जीते हैं। दीक्षा का चयन इन चारों खेलों में ही  डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इसी कक्षा की आंचल ने 2 मेडल जीते हैं और अंचल का सिलेक्शन भी डिस्ट्रिक्ट लेवल टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

सेवानिवृत्त डीएसपी रजीद खान हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वितरित किए पुरस्कार!

पुरस्कार वितरण सेवानिवृत्त डीएसपी हिमाचल प्रदेश पुलिस से रजीद खान जी ने किया। हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने इन लड़कियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹500 इनाम दिया।



LADBHAROLNEWS.COM इस उपलब्धि के लिए हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधन तथा इन बेटियों को बधाई देता है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments