BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

लड भङोल के हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत उटपुर में चलाया "गांव स्तर कार्यक्रम" जिसमें दी गई बैंक में चल रही विभिन्न बचत योजनाओं तथा ऋण संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी!

लड भङोल के हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत उटपुर में चलाया "गांव स्तर कार्यक्रम" जिसमें दी गई बैंक में चल रही विभिन्न बचत योजनाओं तथा ऋण संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी!





जी हां पाठकगण, आज दिनांक 21 अगस्त 2019 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कार्यालय लडभङोल ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत उटपुर गांव में "गांव स्तर कार्यक्रम" का आयोजन किया जिसमें बैंक अधिकारियों ने बैंक में चल रही विभिन्न बचत योजनाओं तथा ऋण संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में गांव के लगभग 60 महिलाओं तथा पुरूषों ने भाग लिया।






बैंक शाखा अधिकारी श्री हंसराज कपूर शाखा प्रबंधक ने दी विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी!




इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय लडभङोल की तरफ से बैंक अधिकारी श्री हंसराज उपशाखा प्रबंधक उपस्थित रहे और उन्होंने बैंक में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा समिति योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु बैंक की ऐप:- HIMPAISA (हिमपैसा), अटल पेंशन योजना तथा PYGMY की जानकारी दी।




स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण लेने की दी जानकारी!


इसके अतिरिक्त शाखा प्रबंधक ने बताया कि किस प्रकार ग्राम स्तर पर महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर इस ऋण प्रस्ताव को संबंधित खंड विकास अधिकारी से प्रायोजित करवाकर 7 प्रतिशत की दर से योजना का लाभ उठा सकती हैं।




लोगों द्वारा कृषि संबंधित ऋण योजना पर प्रश्न पूछने जाने पर बैंक अधिकारी ने बताया कि किसान पटवारी से अपनी जमीन की नकल जमाबंदी निकलवा और अपने हिस्से की जमीन पर 7% की दर पर आसान व सरल ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा समय पर अदाएगी करने पर 3% का सरकारी अनुदान भी प्राप्त कर सकते हैं।



LADBHAROLNEWS.COM हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित के "गांव स्तर कार्यक्रम" के तहत दी जा रही जानकारी की सराहना करता है। शाखा कार्यालय से बाहर जाकर गांव स्तर पर जानकारी देना अनुशंसा का कार्य है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM






महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111







Comments