BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लड भडोल क्षेत्र की एक और बेटी ने रोशन किया इलाके का नाम।लड भडोल के बीरू गांव की सबीना कुरैशी ने B.SC. BIOTECH में हासिल किया O+ GRADE

लड भडोल क्षेत्र की एक और बेटी ने रोशन किया इलाके का नाम।लड भडोल के बीरू गांव की सबीना कुरैशी ने  B.SC. BIOTECH में  हासिल किया O+ GRADE


सबीना के पिता का नाम अस्माइल खान है और माता का नाम गुलजारा बीवी है। सबीना के पिता गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में कार्यरत हैं और माता ग्रहिणी है।

जी हां पाठकगण, लड भडोल क्षेत्र की एक और बेटी ने इलाके का नाम रोशन किया है। इस लड़की का नाम है सबीना कुरैशी। यह लड़की बीरू गांव की निवासी है। इस लड़की ने B.SC BIOTECH में O+ GRADE हासिल किया है। सबीना ने BIOTECH में B.SC. बैजनाथ  के राजकीय महाविद्यालय से की है।सबीना ने बारहवीं तक की शिक्षा हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल से ग्रहण की है और यह लड़की पढ़ाई में बहुत जहीन है।



सबीना प्रवक्ता बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

सबीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।



LADBHAROLNEWS.COM सबीना और उसके परिजनों को उनकी इस उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई देता है और सबीना को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111






Comments

Post a Comment